दुर्ग
दोनों ही प्रत्याशी की शिक्षा स्नातकोत्तर तक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 अक्टूबर। अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे के पास कुल 49 लाख 17 हजार 520 रुपए की संपत्ति है, वहीं क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के पास 1 करोड़ 62 लाख 26 हजार रुपये की चल अचल संपत्ति है। इसी प्रकार श्री कोर्सेवाड़ा पर कुल 9 लाख 67 हजार326 रुपए एवं श्री कोसरे पर4 लाख 93 हजार 929 रुपए का बैंको में कर्ज है दोनों ही प्रत्याशी की शिक्षा स्वातकोत्तर तक की है
कोर्सेवाड़ा की पत्नी के पास उनसे दुगुनी चल संपत्ति
श्री कोर्सेवाड़ा द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र के अनुसार उनके पास कुल 3526118 रूपए की चल संपत्ति है इनमें उनकी पत्नी के नाम2376326 एवं उनके नाम पर 1149882 रूपए की संपत्ति है इनमें हाथ में नगदी के रूप में स्वयं के पास 2लाख एवं उनकी पत्नी के पास 1 लाख रूपए है साथ ही 938000 रूपए का टाटा कार,550000 रूपए की सोना चांदी के अलावा विभिन्न बैंको में रकम शामिल है इसी प्रकार अचल संपत्ति के रूप में 55 लाख की कृषि भूमि,20 लाख की गैर कृषि भूमि तथा 52 लाख रूपए का आवासीय भवन शामिल है
निर्मल के पास कार , सोना ,चांदी सहित35 लाख रुपये की चल संपत्ति
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे के पास स्कार्पियों कार, सोना, चांदी सहित 3517520 रूपए की चल संपत्ति है इनमें उनके पास हाथ में नगद 195000 एवं उनकी पत्नी के पास 26500 रुपए है विभिन्न बैंक खातों में 1031493, स्कार्पियो कार14 लाख, सोना चांदी7.18 लाख रुपये शामिल है वही अचल संपत्ति के रूप में उनके पास 14 लाख रूपए की कृषि भूमि है।