दुर्ग
दुर्ग, 29 अक्टूबर। निर्वाचन कार्यालय में ड्यूटी कर रहे प्रार्थी की अज्ञात चोर ने पार्किंग स्थल में खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि न्यू कृष्णा नगर सुपेला निवासी गेंदालाल देवांगन नगर निगम भिलाई में हेल्पर क्लीनर के पद पर कार्यरत है। उसकी ड्यूटी कलेक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय में लगी हुई थी। 21 अक्टूबर की सुबह प्रार्थी ने अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक सीजी 07बीई 4701 को कलेक्टर परिसर पार्किंग में खड़ी कर दिया था। उसके बाद वह अपने ड्यूटी स्थल निर्वाचन कार्यालय चला गया था। शाम 5 बजे जब वह वापस घर जाने के लिए निकला तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गये मोटरसाइकिल की कीमत 10000 रुपए आंकी गई है। अपने स्तर पर पतासाजी करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।