दुर्ग

60 मतदान केन्द्रों में महिला कर्मी संभालेंगी कमान
29-Oct-2023 3:00 PM
60 मतदान केन्द्रों  में महिला कर्मी  संभालेंगी कमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार हर विधानसभा में आदर्श मतदान केन्द्र के स्थापना की तैयारी चल रही इसके तहत जिले के 1479 मतदान केन्दों में से 102 को आदर्श मतदान केन्द्र बनाए जाएँगे  इनमें 60 मतदान केन्द्रों में महिला कर्मी मतदान कराने की कमान संभालेंगी इन मतदान केन्द्रों में मतदान दल सहित केन्द्र में तैनात सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी

जानकारी के अनुसार जिले अंतर्गत जिन 6 विधान सभा क्षेत्रों का पूर्ण क्षेत्र आता वहां इस तरह के आदर्श मतदान केन्द्र स्थापना की तैयारी चल रही इसके तहत प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में10 -10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे जो पूरी तरह से महिला कर्मियों द्वारा प्रबंधित होंगी इसी प्रकार 6 मतदान केद्रों में  दिव्यांग कर्मचारी मतदान कराने की कमान संभालेंगे इन केन्द्रों में पीठासीन से लेकर सभी मतदान अधिकारी दिव्यांग रहेंगे ऐसे हर विधान सभा क्षेत्र में 1 -1 मतदान केन्द्र होंगे वहीं 6 मतदान केन्द्र ऐसे होंगे जो युवा कर्मियों द्वारा प्रबंधित होगा इस तरह के भी मतदान केन्द्र भी 1 -1 स्थापित किए जाएंगे

30 मतदान केन्द्रों में रहेगी विभिन्न प्रकार की सुविधाएं

जिले में 30 ऐसे आदर्श मतदान केन्द्र की स्थापना की जाएंगी जहां विभिन्न प्रकार की सुविधाएं रहेंगी साथ ही इसे आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा प्रत्येक विधानसभा में इस प्रकार की 5 -5 मतदान केन्द्र बनाए जा रहे है इसके लिए सभी विधान सभा क्षेत्र में  मतदान केन्द्र चिन्हांकित कर लिए गए है


अन्य पोस्ट