दुर्ग

ट्रेन की चपेट में युवक की मौत
28-Oct-2023 3:24 PM
 ट्रेन की चपेट में युवक की मौत

दुर्ग, 28 अक्टूबर। रेलवे स्टेशन दुर्ग मे प्लेटफार्म नंबर पांच के भिलाई ऐंड पर एक युवक का शव मिला है। युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जीआरपी चौकी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा है और उसके वारिसानों की पतासाजी में जुटी हुई है।  जीआरपी दुर्ग के प्रधान आरक्षक संतलाल पर्ते ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात को प्लेटफार्म नंबर पांच के आगे लगभग 35 वर्ष आयु के एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला है। उसका रंग साफ है और चेहरे पर हल्की दाढ़ी है। अज्ञात युवक के शव को मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट