दुर्ग

मोटरसाइकिल की ठोकर, अधेड़ घायल, अस्पताल में
28-Oct-2023 3:24 PM
मोटरसाइकिल की ठोकर, अधेड़ घायल, अस्पताल में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 अक्टूबर। मार्केट जा रहे अधेड़ की मोटरसाइकिल को सामने से आ रही मोटरसाइकिल चालक आरोपी ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे अधेड़ को चोटे आई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल के बेटे की शिकायत पर नंदिनी पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 279 ,337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 9 नंदिनी टाउनशिप मेंनरोड निवासी अंकित जैन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी सागर जनरल स्टोर्स के नाम से किराना दुकान है। उसका घर व किराना दुकान साथ में लगा हुआ है। 25 अक्टूबर को प्रार्थी के पिता शांतिलाल जैन अपनी मोटरसाइकिल टीवीएस एक्सएल क्रमांक सीजी 07 बीजेड 4026 पर सवार होकर नंदिनी टाउनशिप मार्केट दुर्गा मंच के पास से जा रहे थे ।दोपहर लगभग 3.30 बजे मेन रोड नंदिनी टाउनशिप में पहुंचे थे तभी अहिवारा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बी वी 2034 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी के पिता की मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। इससे प्रार्थी के पिता के पैर, छाती आदि में चोटे आई और उन्हें इलाज के लिए रायपुर अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया।


अन्य पोस्ट