दुर्ग
दुर्ग, 28 अक्टूबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने शुक्रवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ पूरे दमखम के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के उपरांत उन्होने मीडिया से चर्चा में कहा कि चुनाव को मै सामान्य तौर पर नहीं लेता हूं। इसे गंभीरता के साथ मर्यादित होकर लड़ता हंू। पिछले पांच वर्षो के कार्यकाल में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है। जनता को मूलभूत सुविधाएं मिले है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वामी आत्मानंद स्कूल व कॉलेज खोले गए है। सडक़ों की सुविधा का विस्तार किया गया है। हर क्षेत्र में बेहत्तर कार्य किए गए है। क्षेत्र में अच्छे कार्यो की वजह जनता खुद कह रही है कि वे इस बार पिछले विधानसभा की तुलना में डबल मतों से जीतेंगे और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अबकी बार 75 पार के नारे को मूर्तरुप देंगे।
भ्रष्टाचार, अवैध कारोबार व लचर कानून व्यवस्था से जुड़े एक सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के लिए बेहत्तर कार्य किए गए है। भ्रष्टाचार का आरोप लगाना अब भाजपा की आदत सी बन गई है। वे आरोप लगाते हंै तो कुछ तो साबित कर के दिखाए, हम जांच करवाएंगे, लेकिन जांच के मुद्दे पर आरोप लगाने वाले यह भाजपा नेता सामने नहीं आते है। कानून व्यवस्था बिगाडऩे के मामले में भाजपा के लोग ही आगे रहे है। चक्काजाम व अन्य अव्यवस्था बड़े उदाहरण रहे है, लेकिन उनके इरादों को हमने कभी सफल नहीं होने दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ करना कोई लॉलीपॉप नहीं है, बल्कि कर्ज माफ कर कांग्रेस किसानों को मजबूत बना रही है। लॉलीपॉप का यह भ्रम भाजपा फैला रही है। लेकिन प्रदेश के किसान जानते है कि अगर कोई किसानों का हमदर्द है, तो वह भूपेश सरकार है। किसान भाजपा के भ्रम में आने वाले नहीं है।