दुर्ग
चौराहे पर अवैध शराब बेचने पहुंचा युवक बंदी
27-Oct-2023 3:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 अक्टूबर। दुर्ग पुलिस ने गंजपारा चौक पर घेराबंदी कर अवैध शराब बेचने पहुंचे युवक को धरदबोचा है। आरोपी के कब्जे से 96 पौवा देशी प्लेन मदिरा जब्त हुई है।
सीएसपी दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा ने बताया कि थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत मुखबिरी मिली कि गंजपारा चौक गोकुल होटल के पास दुर्ग में एक युवक अवैध रूप से शराब अपने कब्जे में रखकर बेचने के लिये जा रहा था।
सूचना पर रेड कार्यवाही कर मौके पर घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा, जिससे नाम पता पूछने पर उसकी पहचान अमित देवदास (25 वर्ष) निवासी वार्ड 37 गंजपारा दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 96 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे