दुर्ग

विधायक देवेन्द्र यादव के नाम पौने दो करोड़ की संपत्ति
26-Oct-2023 3:20 PM
विधायक देवेन्द्र यादव के नाम पौने दो करोड़ की संपत्ति

सवा तीन करोड़ की संपत्ति पत्नी व बच्चे के नाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 अक्टूबर। भिलाई नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक देवेन्द्र यादव पांच करोड़ की संपत्ति है, उनके स्वयं के नाम पर कुल 1 करोड़74 लाख 41 हजार 668 रूपए की चल अचल संपत्ति है वहीं उनकी पत्नी श्रुतिका यादव के नाम 3 करोड़19 लाख49हजार 119 रुपए एवं पुत्र दुर्वांग के नाम 3 लाख30 हजार 669 रूपए है जो उनके द्वारा नामांकन के दौरान प्रस्तुत शपथ पत्र में बताया गया है।

जानकारी के अनुसार चल संपत्ति के रूप में उनके स्वयं के पास नकदी 10 लाख87 हजार277 एवं उनकी पत्नी के पास 1 लाख87 हजार634 रूपए है। विभिन्न बैंक खातों में देवेन्द्र के नाम 1792733 रूपए एवं उनकी पत्नी के नाम 816743 रुपये है उनके नाम 401583 एवं पत्नी के नाम 330669 तथा बेटे के नाम 330669 रूपए की बीमा पालिसी है। इसके अलावा देवेन्द्र ने अपने भाई धर्मेन्द्र को 35 लाख एवं पत्नी को 62 लाख 91 हजार तथा मां पुष्पादेवी यादव को 8लाख रूपए दिया उनके पास पौने दो लाख रूपए की 2 तोला एवं उनकी पत्नी के पास साढ़े बाइस लाख कीमती 367.67 ग्राम सोना तथा 18 लाख 54 हजार 250 रुपए की होण्डा सिटी कार है।

इसी प्रकार अचल संपत्ति के रूप में उनके स्वयं के नाम पर 33 लाख 98 हजार रुपए की कृषि भूमि एवं आवासीय प्लाट है वहीं उनकी पत्नी के नाम 1 करोड़ 70 लाख रुपये की कृषि एवं गैर कृषि भूमि तथा वाणिज्यिक भवन है।

पत्नी श्रुतिका 2 करोड़ 36 लाख का कर्जदार

देवेन्द्र अपने शपथ पत्र में बताया की उनकी पत्नी श्रुतिका नाम पर 2 करोड़ 36 लाख 34 हजार 285 रुपए का कर्जदार है, उनके आय का स्रोत सुपर विजन, मकान किराया एवं मानदेय है वहीं उनकी पत्नी डॉक्टर एवं आरसीआईडी लेबोटरी की प्रोपाइटर है।


अन्य पोस्ट