दुर्ग
ट्रेन से कटे युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
25-Oct-2023 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 25 अक्टूबर। ट्रेन से कटकर एक युवक ने जान दे दी है। जीआरपी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रख दिया है और उसके वारिसानों की पतासाजी कर रही है।
जीआरपी के रमेश मिंज ने बताया कि बीती शाम को लिंक केबिन रायपुर नाका के पास लगभग 35 वर्ष के अज्ञात युवक का ट्रेन से कटा शव मिला है। ट्रेन के नीचे आने से उसका गला कटकर अलग हो गया है। मृतक युवक ने सफेद नीला रंग का चैक वाला शर्ट एवं काला जींस पैंट पहना हुआ था। उसका रंग गोरा है और चेहरे पर दाढ़ी बढ़ी हुई है। जीआरपी चौकी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे