दुर्ग

आनंद सरोवर बघेरा में दशहरा उत्सव
25-Oct-2023 3:31 PM
आनंद सरोवर बघेरा में  दशहरा उत्सव

दुर्ग, 25 अक्टूबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में दशहरा उत्सव अत्यंत ही धूमधाम से मनाया गया।  इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज दुर्ग जिले की संचालिका ब्रह्माकुमारी रीटा बहन ने दशहरा के आध्यात्मिक पर्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दशहरा पर्व जो की असत्य पर सत्य की जीत या कहें रावण पर राम की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत,बुराई पर अच्छाई की जीत का यादगार है किंतु वर्तमान परिवेश में हम देखते हैं आज आज हर मनुष्य आत्मा के आंतरिक धरातल पर जो बुराइयां व्याप्त हैं जो की हर मनुष्य आत्मा के जीवन को दु:खी किये हुए हैं इस पर जीत पाना ही सच्ची दशहरा है।

वर्तमान समय कालि काल का अंतिम समय चल रहा है इस समय निराकार परमपिता परमात्मा शिव साधारण मनुष्य तन का आधार ले सर्व मनुष्य आत्माओं प्रति यह शिक्षा दे रहे हैं कि आंतरिक बुराइयों पर विजय कैसे प्राप्त करें व इसकी बहुत सहज विधि सिखा रहे हैं,

जिससे हम अपने आंतरिक बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सच्चा राम राज्य ला सकेंगे।


अन्य पोस्ट