दुर्ग

फोटो और वीडियो फैलाने की धमकी दे युवती से रेप, जुर्म दर्ज
23-Oct-2023 1:49 PM
फोटो और वीडियो फैलाने की धमकी दे युवती से रेप, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 अक्टूबर।
दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गत एक युवती से जबरन शारीरिक संबंध बना आरोपी ने उसकी फोटो और वीडियो बना वायरल करने की धमकी दे लगातार रेप करता रहा। खुद शादी से इंकार कर वह युवती को खुलेआम धमकी देता रहा कि अगर उसने कहीं और शादी का प्रयास किया तो रिश्ता तुड़वा दूंगा। परेशान युवती ने परिजनों के साथ सुपेला थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपी फरार है।

सुपेला थाना एएसआई खुशबू वर्मा ने बताया कि 20 वर्षीय पीडि़त युवती ने सुपेला निवासी रियाज खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि आरोपी से परिचय होने के नाते बातचीत होते रहती थी। 15 नवंबर 2021 को रियाज खान उसे मिलने जीम गार्डन के पास बुलाया और बहला फुसलाकर घुमाकर लाता हू कह कर अपनी मोटर सायकल में बिठा कर सुपेला दक्षिण गंगोत्री स्थित लैंडमार्क होटल लेकर गया और रूम नंबर 202 में शादी करूंगा कहकर उसकी मर्जी के बिना दोपहर 3 बजे शारीरिक संबध बनाया। जब युवती ने पुलिस कंप्लेन की बात कही तो शादी करूंगा कहकर उसे चुप करा दिया। वह लगातार युवती को बुला कर दक्षिण गंगोत्री सुपेला के लैडमार्क होटल में 2 सितंबर 2023 तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

युवती ने बताया कि उसके माता पिता जहां भी उसकी शादी लगा रहे, वहां जाकर शादी तुड़वा देता है। उसके पास युवती का फोटो वीडियो है, जिसे वायरल कर दूंगा कहकर वह जबरदस्ती उसे बुलाता रहा है। अंतत: युवती ने अपनी भाभी और बहन को पूरी बात बता कर थाना में रिपोर्ट की है। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (एन) और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

 


अन्य पोस्ट