दुर्ग
पत्नी को पेट्रोल से जलाकर मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
21-Oct-2023 8:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लवन, 21 अक्टूबर। पत्नी को पेट्रोल से जलाकर मारने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया कलश बाई काटले (30) किरवई ने थाना सिमगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे उसके पति सुखमनदास ने बच्चा पैदा नहीं कर पा रही है कहकर झगड़ा विवाद मारपीट किया तथा प्रार्थिया को जान से खत्म कर दूंगा कहकर जान से मारने की नीयत से अपने मोटर सायकल से डिब्बा में पेट्रोल निकालकर मेरे ऊपर डाल दिया और घर में रखे माचीस से जलाकर आग लगा दिया और वहां से भाग गया। आग से जलने से वह झुलस गई। पुलिस ने आरोपी सुखमनदास काटले को 20 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे