दुर्ग

प्रेक्षकगणों की सुविधा के लिए नोडल अफसर नियुक्त
20-Oct-2023 3:38 PM
प्रेक्षकगणों की सुविधा के लिए नोडल अफसर नियुक्त

दुर्ग, 20 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा प्रेक्षकगणों हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश जायसवाल, सहायक आयुक्त, आबकारी, मो. न. 9301594744 एवं दीपक मिश्रा, उपसंचालक, खनिज, मो. न. 9827487874 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही नोडल अधिकारियों के समन्वय एवं निर्देशन में लायजनिंग अधिकारी भी नियुक्त किए गए है। जिसके अंतर्गत विधानसभा क्र. 62 पाटन हेतु चन्द्रशेखर परदेशी, वनमण्डलाधिकारी, दुर्ग, मो.न. 8830533501 को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

इसी प्रकार वि.स. 63 दुर्ग ग्रामीण हेतु देेवेश महेश्वरी, कार्यपालन अभियंता, सेतु निर्माण संभाग, दुर्ग, मो.न. 9752042885 को, वि.स. 64 दुर्ग शहर हेतु दिनेश भजौरिया, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग शिवनाथ मण्डल, दुर्ग मो.न. 9424151515 को, वि.स. 65 भिलाई नगर हेतु सुरेश पांडेय, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग, शिवनाथ मंडल दुर्ग, मो. न. 9329029101 को, वि.स. 66 वैशाली नगर हेतु भोलाशंकर बघेल, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग दुर्ग परिक्षेत्र मो.न. 9425258708 को, वि.स. 67 अहिवारा हेतु सूर्यप्रकाश पांडेय, अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा दुर्ग मंडल मो.न. 9407775951 को, वि.स. 62 पाटन, 63 दुर्ग शहर एवं 64 दुर्ग शहर में व्यय प्रेक्षक हेतु परमानंद मरावी अधीक्षण अभियंता, शिवनाथ मण्डल जल संसाधन विभाग, दुर्ग, मो.न. 96173749301 को एवं वि.स. 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर एवं 67 अहिवारा में व्यय प्रेक्षक हेतु एस.आर.ध्रुव, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग, मो.न. 9425261229 को तथा पुलिस प्रेक्षक के लिए राजेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक, एसीसीयू, मो.न. 9827166836 को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

इसके अलावा भूमिजा गबेल, कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण सडक़ नेटवर्क प्रबंधन इकाई राजस्व संभाग दुर्ग, मो.न. 9098916303 एवं सुनील कुमार जैन, कार्यपालन अभियंता, नगर पालिका निगम, भिलाई चरोदा, मो.न. 8319142429 को रिजर्व लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 


अन्य पोस्ट