दुर्ग

निशुल्क यूजीसी नेट/सेट/जे.आर.एफ. की तैयारी के लिए व्याख्यान माला
20-Oct-2023 2:56 PM
निशुल्क यूजीसी नेट/सेट/जे.आर.एफ. की तैयारी के लिए व्याख्यान माला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अक्टूबर।
शास. विश्वनाथ तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविघालय दुर्ग के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा यू.जी.सी नेट सेट जे.आर.एफ की विशेष व्याखान माला का गुरुवार को द्वितीय दिवस रहा।

 विशेष व्याख्याता के तौर पर श्रध्दा गुप्ता, जो की वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. एस एन झा की शोधार्थी हैं, वाणिज्य पेपर -2 से लेखांकन विषय पर अपना व्याख्यान पावर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुत किया। विषय की प्रस्तुति के साथ उन्होंने पूर्व वर्षों के प्रश्न साझा किया, साथ ही प्रश्नोत्तरी के  माध्यम से विद्यार्थियों के बीच विषय रूचि को बढ़ाया। 

कार्यक्रम में विगत दिवस की तुलना में आज विद्यार्थियों की उपस्थिति अधिक दर्ज की गयी । कार्यक्रम का  द्वितीय दिवस प्राचार्य महोदय डॉ आर एन सिंह के निर्देशन एवं विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एचपी सिंह सलूजा के द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन के साथ संपन्न हुआ ।

इस कार्यक्रम में डॉ एस एन झा, डॉ.प्रदीप जांगड़े, डॉ लाली शर्मा, डॉ गोविंद गुप्ता, निशित साहू, सोमनाथ डनसेना, प्रिया अग्रवाल, नूतन देशमुख, रानु देशलहरे तथा पंजीकृत भूतपूर्व, वर्तमान के एम काम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
 


अन्य पोस्ट