दुर्ग
चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला पकड़ाया
18-Oct-2023 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 18 अक्टूबर। धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमकाने वाला आरोपी पकड़ाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पास से धारदार बटन वाला चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए से न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि राजीव नगर दुर्ग निवासी शुभम सारथी (21 वर्ष) हाथ में बटन वाला चाकू लहराकर रोड से आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई पूरनदास, प्रधान आरक्षक हरिश्चंद्र चौधरी, आरक्षक रविंद्र सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, लव पांडेय, अलाउद्दीन शेख ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे