दुर्ग

धारदार हथियार से लोगों को डरा-धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा
17-Oct-2023 3:13 PM
धारदार हथियार से लोगों को  डरा-धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा

भिलाई नगर, 17 अक्टूबर। पॉवर हाउस क्षेत्र में सी मार्ट के पास 23 साल का एक युवक खुखरी लेकर लोगों को धमका रहा था। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को देखते ही भाग रहे आरोपी को दौड़ा कर टीम ने धरदबोचा है। आरोपी को थाना लाकर छावनी पुलिस ने 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। छावनी पुलिस ने बताया कि बैरागी मोहल्ला पावर हाऊस निवासी ईश्वर सिन्हा सी मार्ट के सामने जीई रोड सुंदर कैम्प-1 में एक लोहे की धारदार 15 इंच की खुखरी लेकर लोगों को डरा धमका रहा था। फोन पर मुखबिर से सूचना मिलते ही तत्काल टीम रवाना की गयी और आरोपी को खुखरी सहित पकड़ा गया। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25 और 27 के तहत अग्रिम कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट