दुर्ग

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के लिए कक्ष आरक्षित
17-Oct-2023 2:58 PM
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के लिए कक्ष आरक्षित

दुर्ग, 17 अक्टूबर। विधानसभा आम निर्वाचन -2023 हेतु प्रेक्षक, निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों के लिए विश्राम भवनों, सर्किट हॉउस एवं गेस्ट हाउस आदि में कक्ष आरक्षित रखने हेतु जिला कार्यालय के सत्कार अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

अनुमोदित निर्वाचन चिन्हों की अद्यतन

प्रति प्रेषित

विधानसभा आम निर्वाचन -2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा अनुमोदित निर्वाचन प्रतीक चिन्हों की अद्यतन प्रति आवश्यक कार्यवाही हेतु जिले के रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को प्रेषित किया गया है।


अन्य पोस्ट