दुर्ग

हेमचंद यादव विवि में पूरक परीक्षा से संबंधित 25 हजार परीक्षार्थियों ने किया प्रवेश पत्र डाउनलोड
17-Oct-2023 2:28 PM
हेमचंद यादव विवि में पूरक परीक्षा  से संबंधित 25 हजार परीक्षार्थियों  ने किया प्रवेश पत्र डाउनलोड

दुर्ग, 17 अक्टूबर। हेमचंद यादव विवि, दुर्ग में 20 अक्टूबर से आरंभ होने वाली पूरक परीक्षा 2023 के प्रवेश पत्र विवि के पोर्टल पर 15 अक्टूबर से उपलब्ध होते ही आज 16 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक लगभग 25 हजार परीक्षार्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया था। यह जानकारी देते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि पूरक परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले लगभग 34 हजार परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विवि के पोर्टल पर जारी कर दिये गये है। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र 19 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकते है।

उल्लेखनीय है कि विवि की पूरक परीक्षा 20 अक्टूबर से आरंभ हो रही है। प्रारंभिक प्रश्नपत्रों में 20 तारीख को बीकॉम भाग दो, तीन, बीसीए भाग दो तीन, बीएससी भाग दो, तीन, बीएससी होम साइंस भाग दो, तीन, बीए भाग दो, तीन, बीए बीएड तथा बीएससी बीएड भाग दो, तीन की पर्यावरण अध्ययन एवं मानव अधिकार के प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं 21 तारीख को अतिरिक्त विषय कम्प्यूटर एप्लीकेशन की बीकॉम भाग एक, दो एवं तीन की परीक्षा आयोजित होगी। इसके पश्चात् पूरक परीक्षा दशहरा अवकाश की समाप्ति के पश्चात् पुन: 25 अक्टूबर को आयोजित होगी।

परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल के अनुसार सभी 46 परीक्षा केन्द्रों में मुख्य एवं पूरक उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई है। महाविद्यालयों द्वारा विभिन्न कक्षाओं की छात्र संख्या के आधार पर बैठक व्यवस्था तैयार की जा रही है।


अन्य पोस्ट