दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 अक्टूबर। शासकीय विश्वनाथ यादव महाविद्यालय दुर्ग के के भौतिक विभाग में फिजिक्स सोसायटी द्वारा प्रसिध्द वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपतिडॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्मदिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एन. सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. जगजीत कौर सलुजा, डॉ. अनिता शुक्ला एवं डॉ. सितेश्वरी चंद्राकर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मॉडल बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, साथ ही एमएससी पूर्व एवं अंतिम के छात्र एवं छात्राओं द्वारा कविताएँ एवं भाषण प्रस्तुत किया गया।
प्रतियोगिता में चिनमय वर्मा, संजय कुमार यादव (बी.एस.सी. प्रथम) विषय -स्ट्रेडलिंग बस, व्यास, आयुष कुमार बघेल एवं लोकेश कुमार (बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष) विषय -चिमनी से बिजली उत्पादन तथा रोहितकुमार, देवेष (बी.एस.सी. तृतीय वर्ष ) विषय -पौधा लगाने का मशीन में क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये। विजेताओं को विभाग की ओर से नगद राशि से, साथ ही शेष प्रतिभागियों को भी नगद राशि से पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में एम.एस.सी. पूर्व एवं वर्ष के छात्र -छात्राओं को योगदान सराहनीय रहा।