दुर्ग

पिता, पुत्र व भाई ने एक ही मंच पर जीता स्वर्ण पदक
17-Oct-2023 2:27 PM
पिता, पुत्र व भाई ने एक ही मंच पर जीता स्वर्ण पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग (बेंच प्रेस) प्रतियोगिता 2023, छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन, पावर जिम एवं फिटनेस प्लानेट के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर 6 भिलाई में संपन्न हुई।

जिसमें दुर्ग जिला की टीम ने नशकर टंडन (अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर एवं भारतीय टीम प्रशिक्षक), राष्ट्रीयनिर्णायक -1 जिला सचिव एवं प्रशिक्षक, शहीद विनोद चौबे पुरस्कार छत्तीसगढ़ शासन) के नेतृत्व में भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में नशकर टंडन जी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रिसाली भिलाई में पदस्थ), (अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर) ने मास्टर- 2 में 83 किग्रा वजन वर्ग समूह में 107.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

साथ ही इनके पुत्र प्रिंस पीयुष टंडन (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग के अधीनस्थ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर फरीद नगर, भिलाई) में पदस्थ ने 66 किग्रा वजन वर्ग समूह (सीनियर) में 50 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इसी कड़ी में इनके भाई रंजीत तांडी ने मास्टर -2, 59 किग्रा वजन वर्ग समूह में 87.5 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
ज्ञात हो कि इसके पूर्व नशकर टंडन ने अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर कई बार स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक प्राप्त किया है। साथ ही रंजीत तांडी ने भी हाल ही में लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिता गोवा, हैदराबाद और औरंगाबाद में भाग लेकर स्वर्ण पदक, रजत पदक, एवं कांस्य पदक प्राप्त किया है।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में हमारे प्रेरणा स्रोत कृष्णा साहू (अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर एवं निर्णायक, विक्रम पुरस्कार म.प्र., गुण्डाधुर पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार छत्तीसगढ़ शासन) महेश पटेल (राष्ट्रीय निर्णायक) रमाशंकर सिंह (राष्ट्रीय निर्णायक), आसिफ अली खान (राष्ट्रीय निर्णायक), संतोष (राष्ट्रीय निर्णायक), संतोमांझी (राष्ट्रीय निर्णायक), विजय तातोडे (राष्ट्रीय निर्णायक), बीएम ठाकुर (राष्ट्रीय निर्णायक), रंजीत तांडी (राष्ट्रीय पदक विजेता), प्रिंस पीयुष टंडन (राष्ट्रीय खिलाड़ी), मयंक सोनी (राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी)।

इनके पदक प्राप्त करने पर विभागा प्रमुख डॉ. जे.पी.मेश्राम (सीएमएचओ), डॉ. देवेन्द्र बेलचंदन (बीएमओ निकुम), डॉ. मनीषा ठाकुर (सीएचसी प्रभारी रिसाली), डॉ. आर. के. खंडेलवाल (नोडल अधिकारी), डॉ. पीयाम सिंह (प्रभारी शहरी परिवार कल्याण, सुपेला भिलाई) संजीव दुबे (सीपीएम), तुषार वर्मा (सीपीएम भिलाई), श्री वर्मा बीपीएम निकुम, राजेंद्र डहरिया (बीइटीओ), छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा दुर्ग, एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी, राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग (बेंच प्रेस) प्रतियोगिता 22 से 26 नवंबर 2023 तक बैंगलोर में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। उपरोक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी प्रिंस पीयूष टंडन ने दी।
 


अन्य पोस्ट