दुर्ग
जिले अब तक मिल चुकी 10 से अधिक शिकायतें
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अक्टूबर। आचार संहिता उल्लंघन से निपटने तकनीक का सहारा लिया जा रहा है सी - विजिल एप से आचार संहिता उलंघन का आम लोग भी शिकायत कर रहें हैं इन पर कार्रवाई भी हो रही है जिले में अब तक 10 से अधिक शिकायतें मिल चुकी है।
चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने पर आयोग की प्राथमिता आचार संहिता का पालन कराना होता है कई प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने आचार संहिता का उलंघन करते है पूर्व में इस तरह के मामले में शिकायत पर कार्रवाई में विलंब से आचार संहिता उलंघन करने वालों के हौसले बुलंद रहते थे मगर सी विजिल एप से आचार संहिता उलंघन के मामले तत्काल कार्रवाई हो रही है।
सी -विजिल एप से जिले में अब तक दुर्ग ग्रामीण, पाटन, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा विधान सभा से लगभग दर्जन भर शिकायत मिल चुकी है इनमें प्रति बंधित अवधि में प्रचार प्रसार करना, बिना अनुमति पोस्टर बैनर, संपत्ति विरुपण आदि से संबंधित शिकायतें है।
मतदान दलों का प्रशिक्षण प्रारंभ
विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान दलों (पीठासीन अधिकारी/मतदान अधि-1, 2, 3) का प्रथम प्रशिक्षण 19 एवं 20 अक्टूबर 2023 को बी.आई.टी. दुर्ग में आयोजित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण में स्वयं का मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं मतदान दल को ड्यूटी आर्डर की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर आने कहा गया है। इसके अतिरिक्त 4 अक्टूबर को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में नाम अंकित हो उसका भाग संख्या एवं सरल क्रमांक की जानकारी वेबसाईट एवं वोटर हेल्प लाइन एप से प्राप्त कर उपस्थित होना अनिवार्य है। मतदान दल को आवश्यक जानकारी सहित उपस्थित होने निर्देशित किया गया है ताकि डाक मतपत्र जारी किया जा सके।