दुर्ग

जीई रोड से लगे मेडिकल स्टोर का टूटा ताला
16-Oct-2023 2:50 PM
जीई रोड से लगे मेडिकल स्टोर का टूटा ताला

  30 हजार नगदी और मोबाइल ले उड़े चोर 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 16 अक्टूबर। भिलाई-3 चरोदा जीई रोड से लगे मेडिकल स्टोर में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात धावा बोल अज्ञात चोर नगदी और मोबाईल लेकर निकल भागे। घटना पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत चरोदा क्षेत्र की है।

भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी मेडिकल जीई रोड चरोदा में मैनेजर धनेश्वरी धुरंधर के अनुसार वह 14 अक्टूबर की रात 11.55 बजे दुकान बंद कर घर चली गई थी। रविवार को मेडिकल स्टोर्स का स्टाफ प्रदीप वर्मा सुबह 7.30 बजे दुकान खोलने आया तो फोन कर सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है एवं गल्ला में रखा 30 हजार रुपए जिसमें 500  रुपए का 25 नोट, 200  रुपए का 4 नोट, 100  रुपए का 9 नोट, 50  रुपए का 100 नोट, 20  रुपए का 04 नोट, 10  रुपए का 73 नोट, 5  रुपए का 29 नोट, 2  रुपए का सिक्का 131 नग व 1  रुपए का 208 नग सिक्का एवं 11 हजार रु. का पेटीकेस नोट, एक मोबाइल कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है।

 चोरी के संबंध में कंपनी के संचालक को बताने के बाद धनेश्वरी ने पुरानी भिलाई थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


अन्य पोस्ट