दुर्ग

भवन निर्माण कार्य में महंगाई की मार
16-Oct-2023 2:48 PM
भवन निर्माण कार्य में महंगाई की मार

 रेत व गिट्टी की कीमतों में हुई भारी वृद्धि दो सप्ताह के अंदर 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए दर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 अक्टूबर। भवन निर्माण के कार्य में महंगाई की मार से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है रेत एवं गिट्टी की कीमतों में भारी वृद्धि हो गई पिछले दो सप्ताह के अंदर रेत तथा गिट्टी की दर 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।

गौरतलब है कि बरसात के बाद अभी जिले में रेत घाट नहीं खुल पाए हैं इससे जिले में रेत की आपूर्ति अन्य जिलों से की जा रही है। इससे कई जगहों पर बरसात के मद्देनजर पहले से रेत का अवैध भण्डारण करके रखे लोगों की बल्ले बल्ले हो गई वे भारी मुनाफा कमाकर रेत विक्रय कर रहे है। दूसरी ओर रेत परिवहनकर्ताओं की हड़ताल की वजह से अन्य जिले से आ रहे रेत का आवक भी अब तक सामान्य नहीं हो पाया है।

यहां यह बताना लाजिमी है कि बारिश के पहले तक प्रति 600 रेत साढ़े नौ हजार रुपए में मिल रहा था बारिश शुरू होने के बाद इसकी कीमत धीरे-धीरे बढऩे लगी जो बाद में स्थिर हो गया था मगर एक बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा करते हुए बताया कि दो सप्ताह पहले जो रेत प्रति 600 फीट 11 हजार  से 11 हजार 5 सौ तक मिल रहा था वह वर्तमान में 14हजार से14 हजार 5 सौ रुपये तक मिल रहा है वहीं प्रति ट्रेक्टर 3500 से बढक़र4 हजार रुपए तक हो गया है  वहीं गिट्टी पहले प्रति हाइवा (600 फीट) 11 हजार से बढक़र 14 हजार से 14 हजार 2 सौ रुपए तक पहुंच गया है।

वहीं खनिज  विभाग लगातार अवैध खनिज परिवहन के मामले में कार्रवाई कर रही है विभाग की टीम जिले के विभिन्न क्षेत्रों दबिश देकर खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट