दुर्ग

चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमकाने वाला गिरफ्तार
15-Oct-2023 3:52 PM
चाकू लहराकर लोगों को  डरा-धमकाने  वाला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 अक्टूबर।
दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर  बटन वाला धारदार चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से धारदार चाकू बरामद किया गया। 

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।  मोहन नगर पुलिस के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि शिवम माल के पास आरोपी शेख समीर एक स्ट्रिंग बटन वाला धारदार नुकीला चाकू हाथ में लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, इससे आसपास में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी समीर पिता शेख सलीम 48 वर्ष निवासी हरना बांधा अशरफ नगर को गिरफ्तार किया। उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया गया है।


अन्य पोस्ट