दुर्ग
दुर्ग, 14 अक्टूबर। बड़रिया धर्मशाला के चौकीदार से लूट की घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया। इस मामले में कुम्हारी थाना पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने धारा 394 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। प्रार्थी राजेंद्र जैन (65 वर्ष) धर्मशाला की देखरेख का काम करता है। घटना वाली रात सो रहा था। उसी दौरान तीन नकाबपोश युवक धर्मशाला में प्रवेश कर गए। आते ही राजेंद्र जैन के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उसके पास रखे मोबाइल, तीन सोने की अंगूठी और 15 हजार रुपए की नकदी लूट लगे। इसके अलावा जाते समय प्रार्थी को बाथरुम में बंद करके चले गए। रिहायशी इलाका होने की वजह से प्रार्थी रातभर बाथरूम में बंद रहा। घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार को पूछताछ के लिए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।