दुर्ग

सीएसपी ने ली पटाखा व्यापारियों की बैठक
13-Oct-2023 7:30 PM
सीएसपी ने ली पटाखा व्यापारियों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 13 अक्टूबर। त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए दुर्ग सीएसपी ने पटाखा व्यापारियों की बैठक लेकर सुरक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए हैं। सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि अवैध रूप से पटाखा बेचते पाए जाने पर पुलिस वैधानिक रूप से कार्रवाई करेगी।

दुर्ग सीएसपी ने शुक्रवार को सभी पटाखा व्यापारियों को आचार संहिता नियम के साथ साथ सभी मानक व मापदंड को मानने हेतु व्यवसाय करने अपील की। इस दौरान विधानसभा चुनाव से संबंधित जानकारियां भी दीं और कहा कि सभी अपनी दुकानों के सामने सेफ्टी का विशेष रूप से ख्याल रखें।


अन्य पोस्ट