दुर्ग

शिकायतकर्ता ही निकले आरोपी, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
13-Oct-2023 3:13 PM
शिकायतकर्ता ही निकले आरोपी, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 अक्टूबर।
एक मामले में जमानत के लिए उच्च न्यायालय बिलासपुर में प्रस्तुत आवेदन को न्यायालय द्वारा निरस्त करने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष भी जमानत आवेदन निरस्त हो गया। न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है और उन्हे कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

पुरानी भिलाई थाना में दिलीप हिंदुजा एवं केवल राम के द्वारा षड्यंत्र पूर्वक एवं कुटरचित दस्तावेज साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए गुरदीप सिंह पर फर्जी तरीके से जमीन खरीदी का झूठे आरोप लगाये थे, जो कि पुलिस जांच में आरोप झूठा सिद्ध हुआ था। इस पर अपने अधिवक्ता जसलीन सिंह के माध्यम से गुरदीप सिंह ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक परिवाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भिलाई 3 जिला दुर्ग में प्रस्तुत किया। 

जिस पर संज्ञान लेते हुए धारा 341 294, 341, 420 460 468 471,506बी, 120 बी के तहत परिवाद पंजीबद्ध किया गया था। अधिवक्ता जसलीन सिंह ने बताया कि आरोपी दिलीप हिंदूजा एवं केवल राम अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में आवेदन लगाए थे जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद विशेष सत्र न्यायाधीश दुर्ग मे अग्रिम जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसे भी न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिया गया। आरोपीगण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमिता जायसवाल की कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इस पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।


अन्य पोस्ट