दुर्ग

12 जुआरी पकड़ाए
12-Oct-2023 4:59 PM
12 जुआरी पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 अक्टूबर।
पुलिस ने पद्मनाभपुर क्षेत्र में दबिश देकर सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते हुए 12 जुआरियों को पकड़ा। उनके पास से 48000 रुपए से अधिक रकम एवं ताश पत्ती जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कार्रवाई की गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणी शंकर चंद्रा के मार्गदर्शन में पदमनाभपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू के नेतृत्व में टीम ने गोल्डन चौक रोहिणीपुरम ग्राम धनोरा में कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को पकड़ा। 

पुलिस ने आरोपी सोहनलाल साहू, महेंद्र कुमार रात्रे, बुधराम देवांगन,धनंजय देवांगन, उत्तम कुमार देवांगन, मोहन कुमार, गोवर्धन साहू ,हेमलाल पटेल, मिस्टर लाल देवांगन, विकास पटेल, तीर्थ कुमार साहू, राजेंद्र देवांगन के खिलाफ कार्रवाई की।


अन्य पोस्ट