दुर्ग

मछली चोरी का आरोप लगाकर आरोपियों ने की मारपीट
12-Oct-2023 4:35 PM
मछली चोरी का आरोप लगाकर आरोपियों  ने की मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 अक्टूबर।
मोटरसाइकिल से जा रहे प्रार्थी को तालाब के किनारे रुकना भारी पड़ गया। आरोपियों ने मछली चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। 

प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम परेवाडीह निवासी केवल कुमार श्रीवास खेती किसानी का कार्य करता है। 6 अक्टूबर की रात वह ग्राम डुंडेरा मे कुछ सामान खरीदी करने अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान डबरी नहर पर परेवाडीह रोड के पास वह किसी काम से रुका।

इसी दौरान मुझे देख एक लडक़ा जो वहीं पर खड़ा हुआ था जोर से चिल्लाया की मछली चोर आया है, पकड़ो -पकड़ो। उसके चिल्लाते ही अन्य लोग वहां पर पहुंच गए और मछली चोरी करने आया है कहकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। प्रार्थी के साथ आरोपी पवन ढीमर, रघुवीर ढीमर व अन्य लोगों ने जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। प्रार्थी ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने 112 वाहन की मदद से प्रार्थी को शासकीय अस्पताल उतई ले गए, उसके बाद उसे हायर ट्रीटमेंट के लिए सेक्टर 9 अस्पताल ले जाकर भर्ती किया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट