दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 अक्टूबर। आठ वर्ष की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी संगीता नवीन तिवारी की कोर्ट ने आरोपी को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 12 के तहत 1 वर्ष सश्रम कारावास, 500 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संतोष कसार ने पैरवी की थी। बजरंग नगर कोहका निवासी आरोपी महेंद्र कुमार पटेल बच्ची के पड़ोस में ही रहता था। अप्रैल 2020 में आरोपी महेंद्र कुमार पटेल ने बच्ची के परिवार वालों से कहा कि वह बच्ची को झूला झूलने ले जा रहा है। आरोपी का परिवार में आना-जाना होने एवं उसे पर विश्वास होने के कारण परिवार वालों ने बच्ची को उसके साथ भेज दिया। आरोपी ने बच्ची को तालाब के किनारे ले गया और वहां पर बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। इस दौरान कुछ लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला था।