दुर्ग

बाइक की ठोकर से महिला घायल
11-Oct-2023 3:41 PM
बाइक की  ठोकर से महिला घायल

दुर्ग, 11 अक्टूबर। एक्टिवा वाहन  से मार्केट जा रही पीडि़ता को मोटरसाइकिल चालक में तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे महिला को चोटे आई वहीं पीडि़ता की वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीडि़ता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 279 ,337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक  गुंजेश्वरी शर्मा नेहरू नगर भिलाई स्थित एक कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। 9 अक्टूबर को वह अपनी वाहन होंडा एक्टिवा क्रमांक सी जी 07 ए जेड 2487 पर सवार होकर सिकोला भाठा मार्केट जा रही थी। कादंबरी नगर से आरोग्यधाम हॉस्पिटल जाने वाले रोड के पास पहुंची थी कि हॉस्पिटल जाने वाले मार्ग की ओर से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बी आर 7083 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा को ठोकर मार दी। इससे प्रार्थिया के आंख के पास, कंधा, दोनों पैर के घुटने आदि में चोटे आई ।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट