दुर्ग

दुकान के पास खड़ी एक्टिवा की दिनदहाड़े चोरी
11-Oct-2023 3:35 PM
दुकान के पास खड़ी एक्टिवा की दिनदहाड़े चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अक्टूबर।
किराना दुकान के पास अपनी एक्टिवा को खड़ी कर स्टेशन जाना आरक्षक को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने प्रार्थी की मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। हनुमान नगर साकेत कॉलोनी वार्ड 59 निवासी जिला बल रायपुर में आरक्षक के पद पर कार्यरत मनीष गलपांडे ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 5 सितंबर को अपनी वाहन होंडा एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 ए वी 3484 से अपने रिश्तेदार को गाड़ी में बैठाकर रेलवे स्टेशन दुर्ग छोडऩे जा रहा था। शाम लगभग 4:00 बजे कैलाश नगर साटकर किराना दुकान के पास उसने अपनी होंडा एक्टिवा को हैंडल लॉक करके खड़ी कर दिया और अपने रिश्तेदार को छोडऩे पैदल रेलवे स्टेशन के भीतर गया था। कुछ देर बाद वह वापस आया तो देखा  उसकी एक्टिव नहीं थी। प्रार्थी ने अपने स्तर पर वाहन  की तलाश की। इसके बाद उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। चोरी गये वाहन की कीमत लगभग 15000 रुपए आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट