दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अक्टूबर। वर्धमान हाइट्स दुर्ग निवासी अमृतलाल गोलछा के निधन के पश्चात नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से नेत्रदान सम्पन्न हुए उनके नेत्रों से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी।
अमृतलाल गोलछा के पुत्र अजीत गोलछा,तिलोक गोलछा व पुत्री ज्योति सुरेश सांखला ,सीमा संजय चोपड़ा तथा पौत्र मनीष ने नेत्रदान हेतु सहमति दी। नवदृष्टि फाइन्डेशन के राज आढ़तिया, कुलवंत भाटिया, रितेश जैन, मंगल अग्रवाल, चेतन जैन श्री गोलछा के निवास पहुंचे व नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न करने में सहयोग किया।
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की डॉ ऋचा खंडेलवाल एवं नेत्र सहायक विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किये एवं गोलछा परिवार को साधुवाद दिया
अमृतलाल जी के पौत्र मनीष ने कहा उनके दादा ने जीवन भर लोगों की सेवा की है और अब दुनिया से जाने के बाद भी उनके नेत्रों से दो परिवारों का कल्याण होग दादाजी के नेत्रदान से हमारा परिवार व समाज हमेशा प्रेरणा लेता रहेगा।
रितेश जैन ने कहा आज नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रयास से लगातार नेत्रदान हो रहे हैं और सर्वाधिक नेत्रदान जैन समाज की ओर से हो रहे हैं,जैन समाज ने नेत्रदान हेतु एक मिसाल दी सभी को नेत्रदान हेतु प्रेरित होने का सन्देश दिया।
मंगल अग्रवाल ने कहा श्री गोलछा वर्धमान हाइट्स में हमारे पड़ोसी थे उनके नेत्रदान से पूरे वर्धमान हाइट्स एवं आस पास के क्षेत्रों में नेत्रदान का सन्देश जाएगा, जिसके भविष्य में सुखद परिणाम आएँगे।