दुर्ग

जिला अस्पताल परिसर में की गई गहन साफ सफाई
10-Oct-2023 4:08 PM
जिला अस्पताल परिसर में की गई गहन साफ सफाई

दुर्ग, 10 अक्टूबर। जिला चिकित्सालय दुर्ग में 8 अक्टूबर 2023 को कलेक्टर के निर्देशानुसार संपूर्ण अस्पताल परिसर की गहन साफ सफाई कराई गई। सफाई कर्मचारियों द्वारा अस्पताल के बाहरी परिसर जैसे- पार्किंग एरिया, गार्डन, अस्पताल का फ्रंट एरिया, एमसीएच भवन के सामने का खुला क्षेत्र आदि की साफ सफाई की गयी साथ ही अस्पताल के विभीन्न विभागों में भी विशेष अभियान चलाकर पंखों की सफाई, दीवारों के जाले, फर्नीचर्स/उपकरण की सफाई की गई। एमसीएच भवन के पीछे की नालियों की भी सफाई की गयी।

इस अभियान मे कुल 35 सफाई कर्मचारियों में विशेष योगदान दिया एवं प्रतिदिन की साफ सफाई के अलावा, प्रतिमाह 1 दिन विशेष अभियान चलाकर संपूर्ण अस्पताल परिसर की गहन साफ सफाई सतत रुप से किये जाने का निर्णय लिया गया।


अन्य पोस्ट