दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सोमवार शाम को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला पदाधिकारियों की बैठक ली और विधानसभा निर्वाचन?2023 अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता एवं निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रियाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीके दुबे एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत अधिसूचना जारी की तिथि 21 अक्टूबर शनिवार को, नामांकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर सोमवार को, नामांकन की संवीक्षा की तिथि 31 अक्टूबर मंगलवार को, नामांकन वापस लेने की तिथि 2 नवम्बर गुरुवार को, मतदान की तिथि शुक्रवार 17 नवम्बर को, मतगणना की तिथि रविवार 3 दिसम्बर को निर्धारित की गई है।
दुर्ग जिले में कुल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र छ: के तहत 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा, और 2 आंशिक 68 साजा तथा 69 बेमेतरा हैं। वर्तमान में विधानसभा मतदान केन्द्रों की संख्या पर नजर डालें तो पाटन में 246, दुर्ग ग्रामीण में 227, दुर्ग शहर में 215, भिलाई नगर में 167, वैशाली नगर 242, अहिवारा में 259, साजा (आंशिक) में 101, बेमेतरा (आंशिक) में 22 मतदान केन्द्र हैं। इस तरह कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1 हजार 479 है।?निर्वाचनक नामावली में फार्म-6 के माध्यम से नये नाम जोडऩे की कार्यवाही एवं फार्म-8 के माध्यम से शिफ्टिंग वाले आवेदन नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के 10 दिवस पूर्व तक प्राप्त किये जाएंगे तथा ऐसे सभी आवेदन की प्रोसेसिंग इन 10 दिवसों में ही जाकर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि को मतदाता सूची फ्रीज हो जाएगी।
निर्वाचन की घोषणा होने के उपरांत प्राप्त फार्म-7 के माध्यम से नाम विलोपन एवं फार्म-8 के माध्यम से शिफ्टिंग केटेगरी के आवेदनों को छोडक़र अन्य श्रेणियों के आवेदनों (संशोधन, पीडब्ल्यूडी मार्किंग एवं रिप्लेंसमेंट एपिक) की प्रोसेसिंग पूर्णत: बंद हो जाएगी एवं इनका निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत अतिशीघ्र किया जाएगा।