दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 अक्टूबर। साइंस कॉलेज दुर्ग की एनएसएस इकाई समाज सेवा के माध्यम से निरंतर लोगों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा शासन की योजनाओं के विषय में जागरूकता लाने का कार्य कर रही है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर एन सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ.आर पी अग्रवाल, जिला संगठक डॉ.विनय शर्मा के मार्गदर्शन में साइंस कॉलेज दुर्ग के विद्यार्थी गांव, शहर व कस्बों में अपने सेवा कार्यों से समाज को जागृत कर रहे हैं।
साइंस कॉलेज दुर्ग के एनएसएस छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो जनेंद्र कुमार दीवान ने बताया कि इस बार इस क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयं सेवकों को जनप्रतिनिधियों तथा स्वयं सेवी संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया है जिसमें वरिष्ठ स्वयंसेवक एमएससी के छात्र सत एक मिर्चन को विगत माह ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक, बेमेतरा द्वारा दस हजार रुपए के द्वारा सम्मानित किया गया। इसी प्रकार एनएसएस स्वयं सेवक मृदुल निर्मल एवं जिला प्रषासन दुर्ग द्वारा सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में मृदुल निर्मल तथा मिनेश यादव को भी समाज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रायपुर में सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक अपने जन्म दिन पर वृक्षारोपण एवं रक्तदान कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण तथा रक्तदान जीवन दान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस वर्ष 100 यूनिट से भी ज्यादा रक्तदान एनएसएस एवं रेडक्रॉस सोसायटी के साथ मिलकर किया है जिसके लिए यूनिट को जिला अस्पताल दुर्ग से सम्मानित भी किया जा चुका है।
इसी प्रकार खुमेंद्र,मो अदनान, तथा मोरध्वज भी सेवा कार्यों से शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इस प्रकार एनएसएस स्वयं सेवक साइंस कॉलेज दुर्ग के विद्यार्थी सेवा के माध्यम से समाज में अलख जगाने का कार्य कर रहे हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर एन सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.राजेंद्र चौबे, डॉ.अनुपमा अस्थाना, डॉ.जगजीत सलूजा, डॉ.अभिनेष सुराना मुख्य लिपिक संजय यादव सहित पूरे महाविद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित स्वयं सेवकों को सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।