दुर्ग

सायकल सवार को ठोकर मार कार चालक फरार, गंभीर
10-Oct-2023 3:12 PM
सायकल सवार को ठोकर मार कार चालक फरार, गंभीर

भिलाई नगर, 10 अक्टूबर। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में दादर से नंदौरी रोड पर रविवार को एक अज्ञात कार चालक सायकल सवार को ठोकर मार वाहन समेत भाग निकला है। सडक़ हादसे में सायकल सवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना के संबंध में घायल राधेश्याम निषाद निवासी लिमतरा कुम्हारी  के भतीजे चेतन निषाद (20 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि घटना दिवस राधेश्याम अकेले सायकल से ग्राम दादर से अपने घर लिमतरा जा रहे थे। दादर से नंदौरी जाने वाली रोड पर पुलिया के पहले पीछे से अज्ञात कार चालक ने सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे राधेश्याम सायकल सहित गिरे और उनके सिर, पसली, दोनों हाथ-पैर व चेहरे में गंभीर चोट आई है।  आस पास के लोगों ने बताया कि अज्ञात कार चालक एक्सीडेंट कर भाग गया। राधेश्याम को घायल अवस्था में लोगों के सहयोग से निजी अस्पताल भिलाई-3 ले जाया गया।
 जहां से रेफर करने पर अपेक्स अस्पताल कुम्हारी में भर्ती किया गया है।
सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

 


अन्य पोस्ट