दुर्ग

आपसी विवाद में दो को चाकू मारा, फरार आरोपी तीन महीने बाद पकड़ाया
10-Oct-2023 3:04 PM
आपसी विवाद में दो को चाकू मारा, फरार आरोपी तीन महीने बाद पकड़ाया

चाकू जब्त, युवक गिरफ्तार

भिलाई नगर, 10 अक्टूबर। तीन महीने पहले आपसी विवाद के चलते दो लोगों को चाकू से घायल कर भाग जाने वाले आरोपी युवक को कल दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

ज्ञात हो कि जुलाई में मोह. अजहर (30 वर्ष) निवासी केलाबाड़ी दुर्ग की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 327, 294, 506, 324 भादवि 25 (1बी), 27 आर्म्स एक्ट एवं शेख इदरीश (22 वर्ष) निवासी डिपरापारा दुर्ग की रिपोर्ट पर धारा 294, 506, 323, 324, 325, 25(1बी), 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। घटना कारित कर आरोपी बादल सागर (22 वर्ष) निवासी बिजली ऑफिस के पीछे डिपरापारा दुर्ग लगातार फरार था। उसे सोमवार को पेट्रोलिंग के दौरान पटेल चौक दुर्ग के पास देख टीम ने पकड़ा और पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू भी उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया।

 


अन्य पोस्ट