दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 अक्टूबर। भारती विवि दुर्ग में वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में विश्व कॉटन दिवस के उपलक्ष्य पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉटन की उपयोगिता तथा इसके महत्व से अवगत कराना था।
प्रतियोगिता के आरंभ में विभागाध्यक्ष डॉ. चांदनी अफसाना ने विश्व कॉटन दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि कपास उत्पादक देशों में रोजगार सृजन और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में कपास की भूमिका को उजागर करने का अवसर देता है। इस प्रतियोगिता में काफी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और उत्सुकता के साथ अपने निबंध में कॉटन के महत्व का वर्णन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डॉ. समन सिद्दीकी सहायक प्राध्यापिका जंतु विज्ञान तथा श्रीमती गरिमा बंछोर सहायक प्राध्यापिका जैव प्रौद्योगिकी विभाग शामिल थीं। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एम.एस. सी वनस्पति विज्ञान तृतीय सेमेस्टर का छात्र गीतेश कुमार, द्वितीय स्थान पर एम.एस-सी. जंतु विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की छात्रा देविका महोबिया एवं तृतीय स्थान पर एम.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा दामिनी साहू रहीं। विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर इनका उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अंशु दीप खलखो ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय के सभी सहयोगी प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं और प्रतियोगिता सुचारू रूप से संचालन हेतु अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।