दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 अक्टूबर। जिले में 12 नए आधार सेंटर खोले गए है इन्हे मिलाकर अब क्रियाशील आधार सेंटरों की कुल संख्या 62 हो गई है। सबसे ज्यादा भिलाई नगर पालिक निगम व पाटन जनपद क्षेत्र अंतर्गत 12 - 12 आधार सेवा केन्द्र संचालित हो रहे हैं
जानकारी के अनुसार दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र में 9 आधार सेवा केन्द्र हैं जबकि चरोदा एवं रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में 2 -2 आधार सेंटर है, वहीं नगर पालिका क्षेत्र कुम्हारी एवं अहिवारा में3 -3 आधार सेवा केन्द्र है इसी प्रकार नगर पंचायत धमधा, पाटन, उतई एवं अमलेश्वर में 1 -1 आधार सेवा केन्द्र बनाए गए है जनपद पंचायत धमधा 8 एवं जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत 5 आधार सेवा केन्द्र संचालित हो रहे हैं।
नए आधार सेंटरों से मिलेगी राहत
जब से आधार अपडेट कराने का कार्य जोर पकड़ा है तब से आधार सेवा केन्द्रों में लोगों की बहुत भीड़ लग रही है शासकीय उचित मूल्य दुकानो में राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की केवाईसी कराना जरूरी कर दिया गया है। अधिकांश सदस्यों का आधार अपडेट नहीं होने से केवाईसी नहीं हो पा रहा ऐसे सैकड़ों लोग रोज आधार सेवा केन्द्र आ रहे हैं वहीं किसान पंजीयन के लिए भी अपडेटेड आधार के साथ नामिनी एवं उनका भी आधार मांगा जा रहा है, इसके अलावा और भी बहुत से कार्यों के लिए आधार जरूरी इसके लिए भी आधार अपडेट होना जरूरी है नए आधार सेवा केन्द्र खोले जाने आधार अपडेट कराने वाले लोगों को राहत मिलेगी।