दुर्ग

आचार से संहिता के पहले ग्राम पंचायतों से मंगाए गए मनरेगा के नए कार्यों का प्रस्ताव
08-Oct-2023 8:25 PM
आचार से संहिता के पहले ग्राम पंचायतों से मंगाए गए मनरेगा के नए कार्यों का प्रस्ताव

जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 880 कार्यों की स्वीकृति

32 करोड़ 61 लाख रूपए किए गए मंजूर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 अक्टूबर। आचार से संहिता के पहले ग्राम पंचायतों से मनरेगा के नए कार्यों के प्रस्ताव मंगाए गए है जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार  880 कार्यों की स्वीकृत किए गए है इन कार्यों के लिए 32 करोड़ 61 लाख 25 हजार रूपए मंजूर भी किए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि बारिश के बाद 15 अक्टूबर से मनरेगा के तहत मिट्टी के कार्य की शुरुआत हो जाती है। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर जल्द आचार संहिता लागू हो जाने की संभावना है, इसके मद्देनजर पहले से ही ग्राम पंचायतों से मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों के लिए पंचायत विभाग द्वारा प्रस्ताव मंगाए गए थे इस पर ग्राम पंचायतों द्वारा प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे।

पाटन विधानसभा सर्वाधिक 420 कार्यों को मंजूरी

जिला पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर सर्वाधिक पाटन जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 420 कार्यों को मंजूरी मिली है इन कार्यों के लिए 11 करोड़ 28 लाख 83 हजार रुपए मंजूर किए गए है इनमें 9 करोड़49 लाख42 हजार रुपये मजदूरी पर खर्च किए जाएंगे।

इसी प्रकार दुर्ग जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में 259 कार्य स्वीकृत हुए है इन कार्यों पर 15 करोड़ 42 लाख76 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे, इनमें 8 करोड़ 45 लाख42 हजार मजदूरी पर खर्च किए जाएंगे, वहीं धमधा जनपद क्षेत्र के 201 कार्य विभिन्न ग्राम पंचायतों में मंजूर किए गए है। इनके लिए स्वीकृत 5 करोड़89 लाख 66 हजार रुपये में से 3 करोड़80 लाख5 हजार रुपए मजदूरी पर एवं शेष सामाग्री में खर्च किए जाएंगे।

जिले में नए एवं पुराने कार्यों को मिलाकर वर्ष 2023 -24 में मनरेगा के तहत कुल 95करोड़ 23 लाख 26 हजार रुपए की लागत से 2923 कार्य मंजूर किए गए है, इनमें मजदूरी पर 59 करोड़69 लाख रुपए खर्च होंगे, इससे चुनावी वर्ष में बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूरों को रोजगार मिलेगा सर्वाधिक 38 करोड़19 लाख25 हजार रुपए 778 कार्यों के लिए स्वीकृत हुआ है।


अन्य पोस्ट