दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 अक्टूबर। भिलाई निगम क्षेत्र में वार्ड-6 एवं 19 में 38 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का सभापति गिरवर बंटी साहू, वैशाली नगर जोन कार्यालय अध्यक्ष रामानंद मौर्य एवं पार्षदों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया।
जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या ने कहा कि कहा निगम प्रशासन पूरे निगम क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कर रही है और भी विकास कार्य आगे किए जाएंगे।
वार्ड-19 में आज दो स्थानों पर सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया, जिसमें रामनगर से गुरुनानक नगर तक अनुमानित लागत 25 लाख एवं दूसरा कार्य रामनगर में बट वृक्ष लाइन से लेकर चौधरी निवास तक सीसी रोड का निर्माण अनुमानित लागत 3 लाख का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार वार्ड-6 में भी सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। सीमेंटीकरण सडक़ बनने से इस मार्ग से गुजरने वाले राहगिरों को गडढे से मुक्ति मिलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद चवन राम साहू कुंभ साहू बलदाऊ पिपरिया, राजेंद्र, एकांत साहू संजय बोबडे, पवन, विजय, अजय, राजेंद्र मौर्य, राजा, अजय कुशवाहा, राम, सुभाष मौर्य, निगम के इंजीनियर रीमा हूमने सहित मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।