दुर्ग

4 विकास कार्यों के लिए 8.20 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति
07-Oct-2023 3:37 PM
4 विकास कार्यों के लिए 8.20 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 अक्टूबर। जिला पंचायत विकास निधि के अंतर्गत सामान्य सभा की बैठक में पारित संकल्प अनुसार जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन द्वारा 4 कार्यो के लिए 8 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्यो के संपादन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। कार्यालय जिला पंचायत दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा दुर्ग (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम कुथरेल में सांस्कृतिक भवन चन्द्राकर पारा में अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम थनौद में सामुदायिक भवन में आहाता निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम जंजगिरी वार्ड नं. 18 महावीर चौक में पीपल पेड़ के पास सौन्दर्यीकरण (पीचिंग) कार्य के लिए 1 लाख 60 हजार रूपए एवं ग्राम भेड़सर वार्ड नं 03 तुलाराम के घर से पानी टंकी तालाब तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए 1 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 


अन्य पोस्ट