दुर्ग

सिंधी समाज के रामचंद्र माखीजा के निधन के बाद नेत्रदान
07-Oct-2023 3:10 PM
सिंधी समाज के रामचंद्र माखीजा के निधन के बाद नेत्रदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 अक्टूबर। गुरुनानक नगर दुर्ग निवासी श्री रामचंद्र माखीजा (84) के निधन के पश्चात परिवार की सहमति एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से उनके नेत्रदान कर माखीजा परिवार ने समाज को सकारात्मक सन्देश दिया।

रामचंद्र माखीजा की पत्नी सीता देवी, पुत्र गिरीश व प्रकाश पुत्री गीता, ममता, मंजू, सीमा एवं दामाद श्याम लाल आहूजा, गोविन्द मधानी, भीषम साधवानी, विजय आडवाणी ने निर्णय ले अपने परिवार के मुखिया के नेत्रदान हेतु सहमति दी।

नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,प्रभु दयाल उजाला,जितेंद्र कारिया श्री माखीजा के गुरुनानक नगर निवास  पहुंचे व नेत्रदान की प्रक्रीया सम्पन्न करने में सहयोग किया। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की डॉ प्रज्ञा ताम्रकार व डॉ पुष्पेंद्र लहरे ने कॉर्निया कलेक्ट किए डॉ पुष्पेंद्र लहरे ने कहा माखीजा परिवार ने  नेत्रदान  कर समाज को मिसाल दी इसके लिए परिवार को साधुवाद है।

श्री रामचंद्र माखीजा के पुत्र गिरीश व प्रकाश माखीजा ने कहा पिता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया, लेकिन परिवार ने नेत्रदान का निर्णय ले पिता को अमर कर दिया पिता के नेत्रदान हमेशा हमें प्रेरणा देते रहेंगे

नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य जितेंद्र हासवानी ने कहा मखीजा परिवार को हम नमन करते हैं जिन्होंने ऐसे दु:ख की घड़ी में नेत्रदान का निर्णय लिया  जितेंद्र हासवानी ने कहा समय समय पर सिंधी समाज नेत्रदान एवं देहदान हेतु जागरूकता हेतु कार्य होते हैं जिसका परिणाम है कि अब धीरे-धीरे सिंधी समाज में जागरूकता बढ़ रही है एवं लगातार समाज के लोग नेत्रदान कर रहे हैं। आशा है मखीजा परिवार से समाज प्रेरणा लेगा एवं भविष्य में नेत्रदान हेतु आगे आएगा।

जितेंद्र हासवानी ने जानकारी दी कि शदाणी दरबार के संतशिरोमणी श्री युधिष्ठिर लाल जी द्वारा भी सिंधी समाज को नेत्रदान हेतु सन्देश दिया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं एवं भकिष्य में नेत्रदान में और जागरूकता बढ़ेगी ।

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा,  जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने श्री रामचंद्र जी माखीजा को श्रद्धांजलि दी एवं नेत्रदान  के निर्णय हेतु मखीजा परिवार को साधुवाद दिया।


अन्य पोस्ट