दुर्ग

भाजपाईयों ने झूमाझटकी के बीच फूंका गृहमंत्री का पुतला
06-Oct-2023 8:50 PM
भाजपाईयों ने झूमाझटकी के बीच फूंका गृहमंत्री का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 अक्टूबर।
भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी व्याप्त लचर कानून व्यवस्था के विरोध में आज सैकड़ों की संख्या में भाजपाईयों ने उतई बाजार चौक में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला फूंका। 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हुए पीएससी भर्ती घोटाले संहित हमारे उतई नगर के आम बाजार में पिछले कुछ समय से लगातार बाइक,ऑटो आदि की चोरियां हो रही हैं, किंतु फिर भी पुलिस विभाग के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किये जाने व स्थानीय निकाय नगर पंचायत उतई कार्यालय जिनके द्वारा वाहन पार्किंग शुल्क के नाम पर आम जन से लगातार अवैध वसूली किया जाता रहा है। कईयों बार वाहन चोरी हो जाने के पश्चात भी उनके द्वारा अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया गया, परिणाम स्वरूप सब्जी विक्रेताओं एवं आम जनमानस में भारी असंतोष व्याप्त है। 

इन चोरियों के बेहद गंभीर विषय पर किसी भी प्रकार की कोई उचित कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल के द्वारा छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का नगर के मुख्य चौराहा बाजार चौक उतई में पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, जिला मंत्री रोहित साहू, द्वय महामंत्री सोनू राजपूत, पुकेश चंद्रकार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोहर देवांगन, भाजयुमों जिला मंत्री व उतई मंडल प्रभारी राहुल भट्ट, भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,पार्षद सतीश चंद्रकार, डॉ अनिल साहू,शत्रुहन साहू,लक्ष्मीनारायण साहू, रामकृष्ण साहू, फलेंद्र सिंह राजपूत,अमित चंद्रकार, अजीत चंद्रकार, करन सेन, भूपेंद्र साहू, सुनीता वर्मा उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट