दुर्ग

महापौर ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
06-Oct-2023 3:22 PM
महापौर ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

भिलाई नगर, 6 अक्टूबर। नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरौदा महापौर निर्मल कोसरे ने गुरूवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नये निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में  बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिकों ने हिस्सा लिया।  आपको बता दें कि भिलाई चरौदा क्षेत्र के वार्ड क्रं. 38 सोमनी में यादव समाज का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, पटेल समाज भवन के पास अहाता निर्माण कार्य, विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्यों का प्रारंभ विधिवत् पूजा अर्चना कर श्री कोसरे द्वारा किया गया। वही वार्ड 11 बिजली नगर में रोड, वार्ड 22 चरौदा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण महापौर निर्मल कोसरे द्वारा किये जाने के साथ 6 लाख की लागत से बन रहे स्मार्ट टायलेट का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य मोहन साहू, पार्षद तुशांत वर्मा, पूर्व पार्षद गुडडु वर्मा, अशोक वर्मा, रामखिलावन वर्मा पार्षद सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट