दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का संकुल स्तरीय आयोजन बी .आर.जे.शासकीय आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में दिनांक 30 सितंबर को संपन्न हुआ।
अतिथि के रूप अरुण वोरा विधायक, कार्यक्रम की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी, वार्ड पार्षद नजहत परवीन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजघनश्याम जोशी,पुत्रवधू सुमन जोशी, ए चंद्राकर, भूतपूर्व सैनिक उपेंद्र कुमार यादव,रणजीत सिंह, विनय कुमार चंद्राकर, किशोर कुमार वर्मा भारतीय नौसेना, अमित देवांगन,धर्मेंद्र कुमार राजपूत भारतीय थल सेना,संकुल समन्वयक असीम तिवारी, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य ,पालक शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष बृजेश्वरी यादव, समस्त संकुल अंतर्गत आने वाले शालाओं के एच. एम.एवं शिक्षक, छात्र-छात्राएं,शाला के प्राचार्य संकुल प्रभारी डॉ. कृष्णा अग्रवाल एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मुख्य अतिथि के कार्यक्रमों द्वारा सरस्वती मां की पूजन अर्चना एवं भारत माता छत्तीसगढ महतारी पर पुष्प हाल चढ़ा कर सभी ने नमन किया संस्था प्रमुख डॉक्टर श्रीमती कृष्णा अग्रवाल द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम के विषय के उद्देश्य से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया शाला की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत एवं आरिफ खान द्वारा देशभक्ति का रोचक माहौल पूरे समय बनाया गया मुख्य अतिथि के उद्बोधन में उन्होंने छात्राओं को प्रत्येक कार्य को ईमानदारी के साथ राष्ट्रीय में करने की प्रेरणा दी अध्यक्षता कर रहे आदरणीय अभय जायसवाल जी द्वारा मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम की भागीदारी देश के सर्वहित में होगी।
पार्षद ने इस अवसर पर छात्राओं को देश हित के लिए कार्य करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की, भूतपूर्व सैनिकों ने अपने-अपने अनुभव छात्राओं से साझा किया एवं उन्हें भारतीय सेवा में जुडऩे के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि समुद्र की कौन सी मछली का शिकार हम हो जाएं, कौन सी गोली का शिकार हम हो जाएं इसका हमें पता नहीं होता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन घनश्याम दास जोशी ने छात्राओं को देश में तिरंगे झंडे की अहमियत बताई एवं राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने हेतु समझाइश दी एवं शाला की व्याख्याता ए चंद्राकर ने नाम आंखों से स्मरण करते हुए अपने पिता रघुनंदन प्रसाद सिंगरौल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के योगदान की जानकारी दी।
मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी बच्चों एवं स्टाफ के घरों से आई हुई मिट्टी को कलश में लाया गया था जिसे संकुल के कलश में एकत्रित किया गया जिसका उपयोग अतिथियों द्वारा विद्यालय में अमृत वाटिका बनाने में किया गया। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत शाला की प्राचार्य के निर्देशन में छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा शीतला मंदिर दुर्गा के तालाब में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया गया था जिसमें कपड़े का थैला एवं पौधे का निशुल्क वितरण भी किया गया था, इसका वीडियो भी अतिथियों एवं छात्राओं को कार्यक्रम में दिखाया गया, जिसकी अतिथियों ने काफी सराहना की। क्विज निबंध चित्रकला रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन शाला में किया गया था जिसमें चयनित छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी आमंत्रित अतिथियों को श्रीफल, तिरंगा गमछा एवं अखंड भारत के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। अंत में झंडा वंदन किया गया।
इस अवसर पर छात्राएं बड़ी ही तालीनता के साथ प्रेरक उद्बोधन को सुन रही थी और काफी उत्साह है उनमें देखा गया इस कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक एच शर्मा ,वरिष्ठ व्याख्याता ए चंद्राकर, ए शांता ,सोनिया गुप्ता ,एस बिनसेंट ,ओ पी राजपूत, एसएन सिंह, डी के वर्मा ,डीएल चंद्राकर, पेकराम साहू आई भुई, संध्या चंद्रवंशी कुमुद साहू एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा संपूर्ण कार्यक्रम में शाला परिवार का भरपूर सहयोग रहा मंच संचालन एम ध्रुव के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन आशिम तिवारी ने किया। विद्यालय में छात्राओं एवं स्टाफ को विद्यालय की प्राचार्य डॉ. कृष्णा अग्रवाल द्वारा शपथ दिलाई गई इस शपथ को सभी ने हाथ में जलता हुआ दिया लेकर लिया साथी प्राचार्य द्वारा छात्राओं को मिट्टी का उनके जीवन में महत्व बताया गया देश के स्वतंत्रता में वीरों एवं वीरांगनाओं की योगदान एवं शहादत की जानकारी दी गई और उनके लिए श्रद्धांजलि अर्पित करवाई गई।