दुर्ग
चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला गिरफ्तार
05-Oct-2023 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 5 अक्टूबर। हाथ में धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि बघेरा में आरोपी मनोज कुमार साहू पिता पोषण कुमार साहू 19 साल निवासी रेलवे फाटक के पास बघेरा हाथ में धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चाकू बरामद किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे