दुर्ग

बदमाश बबलू ईरानी को बस स्टैंड पर पुलिस ने घुमाया
05-Oct-2023 3:14 PM
 बदमाश बबलू ईरानी को बस स्टैंड पर पुलिस ने घुमाया

दुर्ग, 5 अक्टूबर। बस स्टैंड पर हमेशा आतंक मचाने वाले आदतन बदमाश बबलू ईरानी को पुलिस ने बस स्टैंड पर लोगों को चाकू लेकर डराते धमकाते हुए पकड़ा। इसके बाद पकड़ाये आरोपी बबलू ईरानी को पूरे बस स्टैंड पर पुलिस ने पैदल घुमाया।

 लगातार गुंडागर्दी कर पदमनाभपुर एवं कोतवाली थाना क्षेत्र में लोगों में दहशत व्याप्त कर देने वाले आरोपी बबलू ईरानी को पुलिस ने बुधवार की दोपहर को पकड़ा। उसके पास से धारदार हथियार बरामद किया गया। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा, कोतवाली थाना प्रभारी अनिल ध्रुव,  पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अनिल साहू के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आरोपी बबलू ईरानी को उसके द्वारा आतंक मचाने वाले क्षेत्र बस स्टैंड में घुमाया। आसपास के लोगों को उसको दिखा कर नगर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रा ने लोगों को बताया कि ऐसे बदमाशों से डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस लगातार शांति व्यवस्था स्थापित बनने के लिए कार्य कर रही है। बबलू ईरानी को अपराध ना करने की शपथ दिलाते बस स्टैंड के चारो तरफ घुमाया। आदतन बदमाश बबलू ईरानी के खिलाफ लगभग 88 अपराध  पजीबध है। पूर्व में भी वह जिलाबदर रह चुका है। बबलू ईरानी पर फिर से जिला बदर की कार्रवाई करने की प्रक्रिया की जा रही है।


अन्य पोस्ट