दुर्ग

शराब पीकर आरोपी ने की मारपीट, अपराध दर्ज
04-Oct-2023 3:50 PM
शराब पीकर आरोपी ने की मारपीट, अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 अक्टूबर। शराब पीकर बिना कारण प्रार्थी के साथ मारपीट कर उसे चोट पहुंचाने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक आबादी पारा करगाडीह चौकी मचांदूर निवासी महेश साहू विनायक मेडिकल स्टोर्स लक्ष्मी नगर रिसाली में काम करता है। 1 अक्टूबर की रात लगभग 7.30 बजे वह अपने घर से खाना खाकर पंचायत भवन करगाडीह के पास बैठा हुआ था। उसके साथ गांव का ही देशराम साहू ,गजेंद्र साहू, खिलेंद्र साहू बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी वहां पर आरोपी सोहन यादव पिता कृष्णा यादव आया और नशे की हालत में बिना कारण महेश साहू से गाली गलौज करने लगा।

जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ- मुक्के से मारपीट की। इससे प्रार्थी के हाथ, पैर में चोटें आई।


अन्य पोस्ट